Himanta Biswa Sarma का दावा, झारखंड में बढ़ी मुस्लिम आबादी, NRC लागू करेगी BJP सरकार

By अंकित सिंह | Oct 28, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है और आदिवासी आबादी घट रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुस्लिम आबादी बढ़ने का कारण घुसपैठ है। हिमंता ने कहा कि मैं घुसपैठियों के खिलाफ आग लगाता हूं। हनुमान जी ने भी लंका में आग लगाई थी। हमें घुसपैठियों के खिलाफ आग लगानी है और झारखंड को स्वर्णभूमि बनाना है। 

इसे भी पढ़ें: इरफान अंसारी के बयान पर बवाल, फूट-फूटकर रोने लगीं सीता सोरेन, कहा- मेरे पति जीवित नहीं हैं, इसलिए...

हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार संथाल परगना संभाग में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करेगी। उन्होंने कहा कि कल भी आपने झारखंड सरकार का आंतरिक पत्र देखा जिसमें लिखा था कि मदरसों में घुसपैठियों को ट्रेनिंग दी जाती है, आधार कार्ड बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी सारी बातें सामने आ रही हैं, हमें विश्वास है कि इस चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और हम संथाल परगना में NRC लागू करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार