हिमंत बिस्व सरमा को उम्मीद, पहले चरण के 47 में से जीतेंगे 45-46 सीट

By अंकित सिंह | Mar 20, 2021

असम विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। इन सब के बीच असम के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्व सरमा ने बड़ा दावा किया है। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पहले चरण के 47 सीटों में से हम 45-46 सीटें जीत सकते हैं। वहीं, राहुल गांधी के सीएए लागू नहीं करने वाले बयान पर हिमंत बिस्व सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि संसद में उनके पास भारी बहुत है और वह फैसला कर सकते हैं। इससे पहले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के समन्वयक तथा असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। वह जालुकबाड़ी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्र भरने जा रहे सरमा के साथ समर्थकों का हुजूम था। उन्होंने सेनाराम फील्ड से कामरूप के मेट्रोपोलिटन उपायुक्त कार्यालय तक बड़ी रैली निकाली।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें