Himanta Biswa Sarma बोले, Karbi Peace Accord से असम के कार्बी आंगलोंग में बढ़ा विकास

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 04, 2026

गुवाहाटी, चार सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पांच साल पहले हस्ताक्षरित कार्बी शांति समझौते से कार्बी आंगलोंग जिले के विकास में तेजी आयी है। उन्होंने कहा कि जिला विकास के मानकों पर आगे बढ़ रहा है, जो इस बात को प्रमाणित करता है कि संवाद मजबूत भविष्य का निर्माण करता है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, आज हम कार्बी शांति समझौते पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर की वर्षगांठ मना रहे हैं।

कार्बी आंगलोंग जातीय कार्बी आदिवासियों का इलाका है। शर्मा ने कहा कि इस समझौते से कार्बी लोगों की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाएं पूरी हुईं और साथ ही असम की क्षेत्रीय अखंडता भी सुरक्षित रही। मुख्यमंत्री ने कहा, “कार्बी आंगलोंग जैसे-जैसे समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है, हम शांति और एकता की उस भावना को नमन करते हैं, जिसने इस समझौते को संभव बनाया।

यह इस बात का उदाहरण है कि संवाद किस तरह मजबूत भविष्य का निर्माण करता है।

प्रमुख खबरें

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी

Tibet Earthquake | तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप! 16 लोगों की मौत, भारी तबाही के बीच युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

Maharashtra Legislative Council की 5 सीटों पर वोटिंग, 182 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य