असम-मिजोरम विवाद के बीच बोले हिमंता बिस्वा सरमा, एक इंच जमीन भी किसी को नहीं दे सकता

By अंकित सिंह | Jul 27, 2021

जमीन विवाद को लेकर असम और मिजोरम के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में असम पुलिस के 5 जवानों की मौत हुई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। इन सबके बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने साफ तौर पर कहा है कि वह एक इंच भी जमीन किसी को नहीं दे सकते। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं ज़मीन की एक इंच भी किसी को नहीं दे सकता, अगर कल संसद एक क़ानून बना दे कि बराक वैली को मिज़ोरम को दिया जाए, तो मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। परन्तु जब तक संसद यह फैसला नहीं लेती, मैं किसी भी व्यक्ति को असम की ज़मीन नहीं लेने दूंगा। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस मामले की जांच करेगी। इसकी जांच की जाएगी कि नागरिकों को हथियार कहां से मिले। इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने मारे गए पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ वह लगातार मिजोरम पर आरोप लगा रहे हैं। आपकों बता दें कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाने से राज्य की “संवैधानिक सीमा” की सुरक्षा कर रहे असम पुलिस के कम से कम पांच जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की। इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि झड़प में छह पुलिसकर्मियों की मौत हुई। 

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद