हिमंत बिस्वा सरमा की हुंकार, कहा- वह दिन भी दूर नहीं जब मिट जाएगा ओवैसी और निजाम का नाम

By अंकित सिंह | Jan 09, 2022

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तारी को लेकर भगवा दल का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इन सब के बीच आज वहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे थे। हिमंत बिस्वा सरमा ने हुंकार भरते हुए कहा कि भारत को कोई रोकने वाला नहीं है। जैसे अनुच्छेद 370 खत्म किया गया, राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया गया, वह दिन भी दूर नहीं है जब निजाम का नाम, ओवैसी का नाम यहां से मिट जाएगा। हिमंत बिस्वा सरमा ने नया तेलंगाना बनाने का दावा भी किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अन्याय के खिलाफ लड़ते रहिए। कुछ भी हो इससे समझौता करने की आवश्यकता नहीं है। हिमंत ने अपने बयान में कहा कि भारत का इतिहास कहता है कि अब बाबर, औरंगजेब और निजाम का नाम ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाला है। मुझे यकीन है कि निजाम की विरासत पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और भारतीय सभ्यता के आधार पर एक नई संस्कृति का उदय होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब भी कोई तानाशाह सीएम या पीएम बनता है तो देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। हमें इसके खिलाफ लड़ते रहना है और इसका परिणाम एक दिन हम सबके सामने आएगा।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर