'मुगलों के पास जो भूखंड था वो केवल भारत नहीं था', CM हिमंत बोले- हमारे इतिहासकारों ने औरंगजेब को ऐसा हीरो...

By अंकित सिंह | Nov 23, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज एक बार फिर से मुगलों को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, हिमंता बिस्वा सरमा लचित बरफुकन की 400वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुगलों के पास जो भूखंड था वो भूखंड ही केवल भारत नहीं था। दक्षिण में मुगल का अधिकार नहीं था, उत्तर पूर्व में मुगल बार-बार हारे थे। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारे इतिहासकारों ने औरंगजेब को ऐसा हीरो बनाया कि वो कभी हारा ही नहीं और पूरे देश पर राज किया। हिमंत ने आगे काह कि हमारे इतिहासकारों ने ऐसा वातावरण तैयार कर के दिया कि देश केवल मुगल के राज में ही चला था। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस के जिन हजार लोगों ने शशि थरूर को दिया था वोट वो जल्द भाजपा में होंगे शामिल', असम CM का दावा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में दिखाई भी नहीं देते हैं, आजकल एक अतिथी के रूप में आए हैं। हिमाचल में चुनाव खत्म हो गया पर वे वहां भी नहीं गए थे। जिन प्रदेशों में चुनाव नहीं है, राहुल गांधी वहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां चुनाव हैं वो(राहुल गांधी) वहां नहीं जाते हैं क्योंकि उनको हारने का डर है। वो जानते हैं कि मैं जहां जाऊंगा वहीं हार जाऊंगा, मेरे जीतने की उम्मीद नहीं है। 

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी