ED को डराना चाहते राहुल, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- भारत बदल गया है, अब आपसे कोई नहीं डरेगा

By अंकित सिंह | Jun 13, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज ईडी के समक्ष पेश हुए हैं। पहले दौर की पूछताछ के बाद फिलहाल उनसे दूसरे दौर की पूछताछ की जा रही है। इन सब के बीच, आज राहुल गांधी के पेसी के मद्देनजर कांग्रेस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने अपने विरोध प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम दिया है। इसके साथ ही राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय से ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च करते हुए गए। उनके साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल गांधी की पेशी के खिलाफ कांग्रेस लगातार सड़क पर संग्राम कर रही है। उसके कई नेताओं ने गिरफ्तारी तक दे दी है। कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर डराना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की मार्च पर भाजपा का निशाना, कहा- गांधी परिवार के ‘2000 करोड़ रुपये बचाने’ के लिए निकाला गया जुलूस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने नाटक के जरिए साबित कर दिया है कि उन्होंने कुछ गलत किया है। नहीं तो वह चुपचाप वहां जाते और बाद में मीडिया को बयान देते। लेकिन जुलूस निकाला गया और वह सेना के साथ ईडी के सामने पेश हुए। भारत बदल गया है, अब आपसे कोई नहीं डरेगा। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन जताया। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।