हिमंत बिस्वा सरमा ने किया कटाक्ष, कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' है, राष्ट्रहित के हर फैसले का कर रही विरोध

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2022

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पर असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी ने अपने भाषण में गुजरात दंगे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि पीएम पर जो भी आरोप लगाए गए थे उसे SC ने पूरी तरह से झूठा करार दिया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में 2 राष्ट्रपति चुनाव का अवसर मिला। भाजपा ने एक बार दलित को और दूसरी बार एक महिला आदिवासी को चुना जो जमीन से जुड़ी रहीं। मोदी जी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है। 

इसे भी पढ़ें: केसीआर की खुली चुनौती, बीजेपी महाराष्ट्र जैसी कोशिश तेलंगाना में करेगी, मैं मोदी सरकार गिरा दूंगा

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एचएम ने विपक्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष बंटा हुआ है। कांग्रेस सदस्य पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन डर के मारे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' है। वे देशहित में लिए गए हर फैसले का विरोध कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!