Karnataka Elections 2023: कर्नाटक कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हिमंत बिस्वा सरमा ने किया कटाक्ष, जानें क्यों किया जिन्ना का जिक्र

By अनन्या मिश्रा | May 02, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज यानी की मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस घोषणा पत्र में फ्री बिजली, फ्री अनाज और बेरोजगारी भत्ते समेज कई वादे किए गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग की है। कांग्रेस की इस मांग पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र दर्शाता है कि यह पूरी तरह से मुस्लिम कट्टरपंथियों का घोषणापत्र है। 

सीएम बिस्वा ने कहा कि अगर जिन्ना जिंदा होते तो वह भी ऐसा घोषणापत्र नहीं बनाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक मुस्लिम कट्टरपंथी पार्टी बन गई है। सीएम बिस्वा ने कहा कि हमारे गृहमंत्री ने PFI पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं अब कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने का वादा किया है। 

कांग्रेस ने किए ये वादे

इसके अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह भी वादा किया गया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के 1 साल के अंदर सभी सरकारी विभागों में अस्वीकृत खाली पदों को भरे जाने की कवायद शुरू की जाएगी। इसके साथ ही मछुआरों को 6 हजार रुपए प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। कांग्रेस की तरफ से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों को 500 लीटर कर मुक्त डीजल देने का वादा भी किया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह