चार राज्यों में बीजेपी की जीत पर बोले हिमंता बिस्वा शर्मा, कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी तक सीमित रह गई

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2022

असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने चार राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के ऊपर देश के लोगों की जो आस्था हैं, इन चुनाव के नतीज़ों से फिर वह सामने आया है। आने वाले चुनाव में भी भाजपा का 'विजय रथ' आगे बढ़ता रहेगा। कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी तक सीमित रह गई है।

इसे भी पढ़ें: असम के साथ सीमा विवाद पर अरूणाचल की समिति की सिफारिशों को अंतिम रूप दिया गया

आगे कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोगों को अब कांग्रेस में विश्वास नहीं है। “लोगों ने भाजपा के विकल्प के रूप में कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है। 2026 के अंत तक, कांग्रेस पार्टी केवल जिलों तक सीमित हो जाएगी। असम के सीएम ने आगे कहा कि विशेष रूप से, पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा