विधायकों को बस में बुलाया और... हिमंत बिस्वा ने बताई राहुल गांधी की असम यात्रा की 'कहानी'

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा नहीं चलने देने की धमकी दी थी। सरमा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, गांधी ने असम के सभी कांग्रेस विधायकों को अपनी शानदार बस में बुलाया और उनसे कहा कि या तो मुख्यमंत्री को “फाड़ दें” या पांच से 15 साल के लिए पार्टी से निलंबित होने के लिए तैयार रहें। हालाँकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के समर्थन से सदन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: असम में भी लागू होगा UCC, CM सरमा बोले- मजबूत कानून बनाने पर कर रहे काम

पिछले महीने जब कांग्रेस की यात्रा असम से गुजरी तो राहुल गांधी और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई. गांधी ने बार-बार सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया, जबकि असम के सीएम ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में कांग्रेस नेता को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

श्रीलंका में सामूहिक कब्रगाह की खुदाई के दौरान निकले 582 कंकाल, खिलौने और दूध की बोतलें भी मिलीं

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला

CBI ने 10 साल बाद दबोचा Proclaimed Offender Jitendra Pathak, संसद में नौकरी के नाम पर की थी Fraud