हिमंत ने भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, क्रांतिकारी संकल्प के प्रतीक, युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत, मातृभूमि के अमर सपूत - शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।

उन्होंने कहा कि उन्होंने (स्वतंत्रता सेनानियों ने) जो बलिदान, साहस और स्वतंत्रता की ज्योति प्रज्वलित की वह आने वाले युगों तक राष्ट्रीय चेतना को आलोकित करती रहेगी। भगत सिंह का जन्म 27 सितम्बर 1907 को वर्तमान पाकिस्तान के लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था। भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को लाहौर षड्यंत्र मामले में फांसी दे दी गई थी।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र: मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, SIT को सौंपा जाएगा

दिल्ली से लंदन, वहां से जर्मनी...संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राहुल की यात्रा, बीजेपी ने बताया विदेशी नायक

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट, पर्यटकों को बर्फबारी की उम्मीद

UP में बीजेपी का धर्मसंकट! साधु-संन्यासियों के लिए कैसे मुसीबत बना SIR?