उच्च न्यायालय के स्थानांतरण से जुड़े मतभेद के चलते हिमंत का बार निकाय से इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उच्च न्यायालय के मौजूदा परिसर को नये स्थान पर स्थानांतरित करने से जुड़े मतभेद के चलते बुधवार को गौहाटी हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (जीएचसीबीए) से इस्तीफा दे दिया।

जीएचसीबीए शहर के मध्य में स्थित उच्च न्यायालय परिसर को मौजूदा स्थान से ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर रंगमहल स्थानांतरित किये जाने का विरोध कर रहा है। इसने दावा किया है कि न्यायालय परिसर को स्थानांतरित करने का निर्णय एकतरफा था और पर्याप्त बुनियादी ढांचा से रहित दूरदराज के क्षेत्र में स्थानांतरण कानूनी कार्यवाही को बाधित करेगा और वादियों तथा कानून से जुड़े पेशेवर लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

शर्मा ने ग्वालपाड़ा में पंचायत चुनाव रैली से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के तौर पर मैं रंगमहल में नए न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हूं। बार निकाय सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा है। इस मामले में हितों के टकराव की बात सामने आने के बाद मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti

Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?