हिमंत ने असम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मणिपुरी समुदाय को धन्यवाद दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए रविवार को मणिपुरी समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने असम के चार जिलों में मणिपुरी को सहयोगी आधिकारिक के रूप में शामिल करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए शर्मा को बधाई दी जिसके जवाब में असम के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में असम पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ साझा विरासत को मजबूत करना जारी रखेगा। हम असम में मणिपुरी समुदाय के आभारी हैं, जो राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा