हिमंत बिस्व सरमा ने सुष्मिता देव की तुलना पाकिस्तान से की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

सिलचर। भाजपा नेता एवं असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को सिलचर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव की तुलना ‘‘पाकिस्तान’’ से की और कहा कि यहां उनका कोई काम नहीं है। भाजपा उम्मीदवार राजदीप रॉय के समर्थन में बरखोला में एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि देव के लिए वोट करने से सिलचर पांच साल पीछे चला जाएगा। 

सरमा ने कहा की मोदी पीएम हैं। सीएम सोनोवाल हैं। मैं मंत्री हूं। किशोर नाथ यहां विधायक हैं। इन सबके बीच सुष्मिता देव का क्या काम? हर जगह भारत है, लेकिन बीच में पाकिस्तान है। इससे काम चलेगा क्या? कोई काम नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत