वैश्विक भाषा बन गई है हिंदी: प्रो. संजय द्विवेदी

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 05, 2026

भोपाल। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि हिंदी विश्व भाषा बन चुकी है। अनेक देशों में हिंदी को देखा, सुना और पढ़ा जा रहा है। डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया, सिनेमा और नई तकनीक ने इसके वैश्विक विस्तार को गति दी है।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि भाषा संवाद का माध्यम होने के साथ संस्कृति, स्मृति और पहचान की संवाहक भी है। हिंदी ने भारत की विविधताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे सरकारी कामकाज तक सीमित न रखकर ज्ञान, विज्ञान, तकनीक, व्यापार और रोजगार की भाषा बनाना होगा। नई पीढ़ी को हिंदी, आधुनिक तकनीक और वैश्विक ज्ञान से जोड़ना समय की आवश्यकता है। हिंदी का विकास अन्य भारतीय भाषाओं के विरोध में नहीं, बल्कि उनके साथ मिलकर होना चाहिए।

राजभाषा का हो प्रभावी प्रयोग: सिंह
सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी प्रयोग बैंकिंग सेवाओं को सहज, सरल और जनसुलभ बनाने में महत्वपूर्ण है। ग्राहकों से उनकी भाषा में संवाद करने से बैंक और ग्राहकों के बीच आत्मीयता बढ़ती है। उन्होंने कर्मचारियों से हिंदी को दैनिक कार्य-व्यवहार की सहज भाषा के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

ECLGS 5.0: FIA ने एयरलाइंस के लिए मंजूर कर्ज का बकाया जल्द जारी कराने की मांग की

PCB ने 2025 विवाद के चलते नहीं दी NOC, World Championship of Legends से हटा पाकिस्तान

Tata Sons की शेयर बाजार Listing पर विवाद, RBI नियमों के बीच Noel Tata कर रहे विरोध

TEPA से भारत में आएगा 100 Billion Dollar निवेश, 10 लाख लोगों को मिलेंगे Direct Jobs