हिंदी हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं बल्कि वह हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। गहलोत के साथ साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है,  हिन्दी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। हिन्दी हमारे राष्ट्र की एकता और अखण्डता की महत्वपूर्ण कड़ी है। 

इसे भी पढ़ें: हिन्दी की महानता के प्रचार-प्रसार का अवसर है विश्व हिन्दी दिवस

उपमुख्यमंत्री पायलट ने विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है कि विश्व की अनेकों भाषाओं में हमारी राजभाषा हिंदी अपनी मधुरता एवं अपने साहित्य के लिए सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। उन्होंने लिखा है, ‘हिंदी मनुष्य के व्यवहार, विचार और जीवन जीने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police के खिलाफ High Court जाएंगी कथित मारपीट की शिकार दो महिला पत्रकार

BCCI का Cricket Expansion प्लान: Japan में पहली बार भिड़ेंगे दोनों देश, 75 साल की दोस्ती का ऐतिहासिक क्षण

Satwik Chirag की जोड़ी China Masters सेमीफाइनल में, किदांबी श्रीकांत हारे

Tata Motors के Iveco Acquisition को मिली Consob की बड़ी मंजूरी, Global Market में दिखेगा टाटा का दम