‘सेवा दिवाली’ पहल के तहत हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने दान किया 1.3 लाख किलोग्राम से अधिक भोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2020

 वाशिंगटन। हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने ‘सेवा दिवाली’ पहल के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को 1,33,000 किलोग्राम से अधिक भोजन दान दिया। समुदाय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सांस्कृतिक तथा धार्मिक समुदायों, योग संस्थानों और कई अन्य संगठनों द्वारा लोगों को भोजन मुहैया कराने के सामूहिक प्रयास को कई राज्यों, शहरों और स्थानीय सरकारों ने सराहा। उसने बताया कि करीब 179 संगठनों और कई लोगों ने एकसाथ आकर देशभर के खाद्य भंडारों के लिए भोजन एकत्र किया। विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘सेवा दिवाली’ पहल के तहत दो महीने में अमेरिका के 26 राज्यों और 225 शहरों से 2,94,000 पाउंड भोजन एकत्र किया गया और 199 रसोइयों, ‘सूप किचन’ और आश्रय गृहों को दान दिया गया।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा