'हिंदू खतरे में है'...हावड़ा हिंसा के बाद महुआ मोइत्रा ने इस अंदाज में बीजेपी पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2023

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर "हिंदू खतरे में हैं" बयान पर निशाना साधा, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी दल रामनवमी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल में हावड़ा सांप्रदायिक हिंसा पर आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं। टीएमसी फायरब्रांड सांसद ने आरोप लगाया कि "कथा" 2024 तक चलेगी। मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि रामनवमी के रूप में बीजेपी द्वारा 'हिंदू खतरे में हैं' वाली कहानी की शुरुआत हो गई है और ये 2024 तक चलेगा। पाक का हमला, भारत को निशाना बना रही विदेशी ताकतें इस बार उतनी तेज गति से काम नहीं कर रहा है। केवल हिंदू कार्ड ही फुलप्रूफ फॉलबैक है। जय माँ काली। बुद्धि दे माँ। मेरे देश को बचाओ। 

अधिकारी ने कहा कि राज्य सीआईडी ​​ने झड़पों की जांच की है। इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की रात भर छापेमारी जारी रखी और तोड़फोड़ में कथित संलिप्तता के लिए कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया। 

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही