हिंदू जागरण मंच ने हुंडई शोरूम का किया शुद्धिकरण, गोबर से लीपकर जताया विरोध

By सुयश भट्ट | Feb 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हुंडई कार कंपनी का शुद्धिकरण हुआ है। हुंडई कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर काश्मीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। काश्मीर में आंतकियों को भाई कहने पर हिंदू संगठनों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इसे भी पढ़ें:हिजाब के समर्थन में उज्जैन में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस कर रही है जांच 

वहीं संघ के प्रदेश पदाधिकारी ध्रुव चतुर्वेदी ने कहा कि हुंडई कंपनी के सोशल मीडिया के अकाउंट के जरिए कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले लोगों को भाई कहकर संबोधित किया गया है। और इसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी का भारत देश में बड़ा कारोबार है। सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हुंडई ने जो किया वो आपत्तिजनक है। कंपनी को खेद व्यक्त करना चाहिए। और अगर ऐसा नही होता है तो हुंडई का बायकॉट होना चाहिए।कार बेचने के लिए हुंडई को अपनी कारगुजारी पर खेद व्यक्त करना चाहिए। वरना भारत की जनता जब मन बना लेती है। तो फिर सामान नहीं खरीदती हैं।

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!