मथुरा में ईदगाह मस्जिद की ओर जा रहा हिंदू महासभा नेता गिरफ्तार, कई अन्य नेता नजरबंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2022

मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने की कोशिश कर रहे हिन्दू महासभा के आगरा प्रभारी को पुलिस ने मंगलवार को भूतेश्वर तिराहे पर गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मस्जिद में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ करने की हिंदू महासभा की घोषणा के मद्देनजर शाही ईदगाह की तरफ जाने का प्रयास कर रहे महासभा की आगरा इकाई के प्रभारी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि इनके अलावा सोमवार को हिंदूवादी संगठनों के सात-आठ अन्य नेताओं को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित उनके आवासों पर नजरबंद किया गया।

इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav Health Update: लालू के स्वास्थ्य को लेकर सामने आया नीतीश कुमार का बयान, दिया यह बड़ा अपडेट

मसानी, मिलन तिराहा, भूतेश्वर तिराहा और भरतपुरगेट की तरफ से निजी वाहनों को मंगलवार को श्रीकृष्ण-जन्मभूमि और ईदगाह की ओर नहीं दिया जा रहा है। केवल एंबुलेंस, स्कूली बसें, मीडिया के वाहन और जरुरतमंदों के वाहन ही गुजरने दिए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि जिले की कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी और यदि कोई भी शांति व्यवस्था को बिगाड़ता पाया गया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले कई लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर की कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार