Bangladesh में आग में जलकर हिंदू व्यक्ति की मौत, अज्ञात व्यक्ति की भूमिका की जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

बांग्लादेश में एक कार मरम्मत कार्यशाला में लगी आग में एक हिंदू व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले, एक अज्ञात व्यक्ति को कार्यशाला के बाहर आग लगाते हुए देखा गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नरसिंगडी जिले में हुई घटना जानबूझकर की गई थी या आकस्मिक थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

नरसिंगडी के पुलिस अधीक्षक अब्दुल्ला अल फारूक ने पीटीआई को बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय चंचल भौमिक के रूप में की गई है। यह घटना उस समय हुई जब वह कार्यशाला के अंदर सो रहा था। फारूक ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर