Bangladesh में जबरन वसूली के आरोप में हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

बांग्लादेश में जबरन वसूली के आरोप को लेकर एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मीडिया की खबरों से बृहस्पतिवार को यह जानकारी मिली। देश में पिछले हफ्ते भी अल्पसंख्यक समुदाय के एक अन्य व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

अखबार के अनुसार, घटना के दिन स्थानीय लोगों ने उस समय मंडल की पिटाई शुरू कर दी, जब उसने अपने समूह के सदस्यों के साथ एक निवासी के घर से वसूली की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंडल को बचाया।

सहायक पुलिस अधीक्षक (पांग्शा सर्कल) देब्रत सरकार ने कहा कि मंडल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे दोपहर दो बजे मृत घोषित कर दिया। सरकार के मुताबिक, मंडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजबाड़ी सदर अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद मंडल के अधिकांश सहयोगी भाग गए, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से आग्नेयास्त्र बरामद किए। पुलिस के अनुसार, मंडल के खिलाफ कम से कम दो मामले दर्ज थे, जिसमें हत्या का एक मामला भी शामिल था।

यह घटना मैमनसिंह में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू समुदाय के दीपू दास की पीट-पीटकर हत्या करने और उसके शव को जलाने के एक हफ्ते बाद सामने आई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां की हैं।

दास की हत्या के बाद ढाका और बांग्लादेश में अन्य जगहों पर कारखानों के श्रमिकों, छात्रों और अधिकार समूहों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और भारत ने भी अपनी चिंता व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी