हैदराबाद में हिंदू की ‘‘झूठी शान के लिए हत्या’’, राज्यपाल ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने ‘‘झूठी शान के लिए हत्या’’ के एक संदिग्ध मामले में एक हिंदू युवक की उसकी मुस्लिम पत्नी के कथित रिश्तेदारों द्वारा हत्या मामले की शुक्रवार को राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। राजभवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने जीएचएमसी इलाके के सरूरनगर में चार मई 2022 की रात बी. नागराजू की नृशंस हत्या के संबंध में विभिन्न मीडिया रिपोर्टों को देखा। विज्ञप्ति के अनुसार कथित तौर पर अंतरधार्मिक विवाह के कारण हुई इस हत्या के संबंध में राज्यपाल ने सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें