हापुड़ : हिन्दुवादी संगठन ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)| कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा उनकी पुस्तक में हिन्दुओं की तुलना कथित रूप से बोको हराम और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से किए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों ने रविवार को कांग्रेस नेता का पुतला फूंका।

इसे भी पढ़ें: बघेल ने सोनिया और प्रियंका से मुलाकात की, उप्र चुनाव एवं कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई

मंच ने इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा। विरोध प्रदर्शन का आयोजन हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष टुक्की राम गर्ग के नेतृत्व किया गया था।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन