पाकिस्तान छोड़कर भारत आये हिंदू शरणार्थियों ने नड्डा का सम्मान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2019

इंदौर। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर कथित धार्मिक प्रताड़ना के चलते भारत आये हिंदू शरणार्थियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रविवार को सम्मान किया। सीएए के समर्थन में यहां भाजपा द्वारा आयोजित  आभार सम्मेलन  में हिंदू शरणार्थियों ने नड्डा का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। इनमें से कुछ लोगों ने मंच पर आकर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर धार्मिक प्रताड़ना, एक नागरिक के तौर पर भेदभाव, जबरन धर्म परिवर्तन, युवतियों के अपहरण और बलात्कार के आरोप लगाये और मातृभूमि पाकिस्तान को अलविदा कहने की भावुक आपबीती भी सुनायी। शरणार्थियों ने सीएए के लिए नरेंद्र मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वे अब पाकिस्तान लौटना नहीं चाहते हैं और उन्होंने जल्द से जल्द भारत की नागरिकता मिलने की उम्मीद जताई।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील