हमारे यहां हिंदू धर्म का हुआ जन्म, पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री का चौंकाने वाला बयान

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2023

पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने न्यूयार्क के एशिया सोसायटी में लोगों से पाकिस्तान आने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह वह जगह है जहां हिंदू धर्म का जन्म हुआ, इस्लाम अरब दुनिया से आया और बौद्ध धर्म फला-फूला। मैं चाहूंगा कि हर कोई आए और पाकिस्तान का दौरा करे। यह एक बहुत ही रोमांचक जगह है। सांस्कृतिक रूप से यह एक बहुत समृद्ध देश है। यह बहुत सुंदर है। आप जानते हैं, हमारा इतिहास 5000 साल से भी अधिक पुराना है। 

इसे भी पढ़ें: भारत और कनाडा के बीच तनाव से पाकिस्तान को मिल गया मौका, फेक नैरेटिव गढ़ने में लगा

जिलानी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। उन्होंने खराब रिश्तों के लिए भारत को जिम्मेदार बताया। जिलानी ने कहा कि घरेलू चुनावों के चलते भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और खराब हो रहे हैं। इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित सभी अनसुलझे मामलों के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और रचनात्मक बातचीत होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए