America के कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, विदेश मंत्रालय ने घटना की कड़ी निंदा की

By एकता | Mar 09, 2025

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह इस तरह के जघन्य कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। इसके साथ ही उसने स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में BAPS Shri Swaminarayan Temple में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे 'मोदी हिंदूस्तान मुरदाबाद' के नारे

शनिवार को चीनो हिल्स स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के मंदिर में अज्ञात लोगों ने द्वारा तोड़फोड़ की गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर की दीवारों पर 'हिंदू वापस जाओ' और 'मोदी हिंदूस्तान मुरदाबाद' जैसे नारे लिखे गए थे।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Kokila Kaushik ने जीता Silver Medal, बोलीं- अगली बार लाऊंगी गोल्ड

ODI इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज दर्ज, Sri Lanka ने England के खिलाफ हासिल की जीत

भारत और Poland के बीच तकनीक और AI में बने Joint Venture: डोनाल्ड टस्क

2,000 करोड़ रुपये के बजट वाली Ramayana को लागत निकालने के लिए चाहिए 5,000 करोड़ रुपये: जानिए बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित