आस्था की आधारशिला है राम मंदिर, धैर्य दे रहा जवाब: गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2018

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर मुद्दे को लेकर हिंदुओं का धैर्य जवाब दे रहा है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि ‘श्रीराम’ हिंदुओं की आस्था की आधारशिला हैं। उनकी यह टिप्पणी उस दिन आई है जिस दिन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय एक पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में दायर दीवानी अपीलों को अगले साल जनवरी के पहले हफ्ते में एक उचित पीठ के सामने सूचीबद्ध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक ‘‘उचित पीठ’’ अगले साल जनवरी में सुनवाई की आगे की तारीख तय करेगी। पीठ के दो दूसरे सदस्यों में न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसफ शामिल थे। भूमि विवाद मामले में दीवानी अपील इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर की गई है। सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस ने इसे हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाने का फैसला किया है। हिंदुओं का धैर्य जवाब दे रहा है। मुझे भय है कि हिंदुओं का धैर्य जवाब देने पर क्या होगा।’

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ करीब 14 अपीलें दायर की गयी हैं। चार दीवानी मुकदमों में फैसला सुनाया गया था। उच्च न्यायालय ने अयोध्या की 2.77 एकड़ जमीन को तीन पक्षों- सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच बराबर बराबर बांटने का फैसला सुनाया था।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो