Gyanvapi परिसर में हिंदुओं ने दूसरे दिन भी की पूजा, मुस्लिमों ने वाराणसी बंद का किया आह्वान

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2024

तीन दशक पहले बंद कर दी गई प्रथा को फिर से शुरू करने की अनुमति देने वाले अदालत के आदेश के बाद भक्त शुक्रवार सुबह वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एकत्र हुए और भजन गाए। बुधवार को वाराणसी की एक अदालत ने 'व्यास जी का तहखाना' में पूजा की इजाजत दे दी। कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए परिसर के आसपास भारी सुरक्षा भी तैनात की गई थी, क्योंकि अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने मुसलमानों से शुक्रवार को अपनी दुकानें और व्यवसाय बंद रखने और अपने-अपने शहरों और क्षेत्रों में विशेष जुमा नमाज अदा करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid: मुस्लिम पक्ष ने किया बंद का ऐलान, सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च, व्यास तहखाने में पूजा से जुड़ा है मामला

ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पूजा से नाखुश मुस्लिम पक्ष ने आज वाराणसी में 'बंद' का ऐलान किया है और कहा है कि वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। नमाज के मद्देनजर अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने मुसलमानों से अपनी दुकानें और व्यवसाय बंद रखने की अपील की है। गुरुवार शाम को संगठन के महासचिव अब्दुल बातिन नोमानी ने देश भर के मुसलमानों से अपने-अपने शहरों और क्षेत्रों में विशेष प्रार्थना की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई

Deepti Sharma नई भूमिका के लिए तैयार, कप्तान Smriti Mandhana को देंगी पूरा सहयोग

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा