हिंदुस्तान यूनिलीवर ने ग्लेनमार्क से वीवॉश ब्रांड का अधिग्रहण पूरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

नयी दिल्ली। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स से महिलाओं के हाइजीन ब्रांड वीवॉश का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। हालांकि, कंपनी ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। एचयूएल ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि इस अधिग्रहण की घोषणा मार्च में की गई थी।

इसे भी पढ़ें: ‘फेयर एंड लवली’ से ‘फेयर’ शब्द हटाएगी हिंदुस्तान यूनिलीवर

इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा किया जाना था। अब यह अधिग्रहण पूरा हो गया है। ग्लेनमार्क ने वीवॉश ब्रांड 2013 में पेश किया था। जल्द ही यह महिला हाइजीन श्रेणी में अग्रणी ब्रांड बन गया। एचयूएल ने वैश्विक स्तर पर इस ब्रांड के बौद्धिक संपदा अधिकारों का अधिग्रहण किया है। इसमें ट्रेडमार्क और डिजाइन शामिल है।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज