By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024
नयी दिल्ली। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी बन गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान स्थित उसकी सिंदेसर खुर्द खान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक खान बन गई है। पिछले साल यह चौथे स्थान पर थी। हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेबर ने कहा कि चांदी वैश्विक ऊर्जा संप्रेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और हिंदुस्तान जिंक के उत्पादन में सालाना पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।