Hingoli में PSI अमोल गंगालवाड ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

महाराष्ट्र के हिंगोली शहर के बाहरी इलाके में शनिवार सुबह एक पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) ने कथित तौर पर तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक अमोल विट्ठलराव गंगालवाड (50) हिंगोली पुलिस नियंत्रण कक्ष से संबद्ध थे।

हिंगोली शहर थाने के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, गंगालवाड का कुछ महीने पहले परभणी से हिंगोली पुलिस नियंत्रण कक्ष में तबादला हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है क्योंकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल