सिद्धू के लिए चुनाव प्रचार में उतरीं उनकी बेटी, कहा- जब तक पापा जीतेंगे नहीं, तब तक नहीं करूंगी शादी

By अंकित सिंह | Feb 11, 2022

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए भी सरगर्मियां तेज है। पंजाब में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है। राजनेताओं ने अब प्रचार में भी तेजी दिखानी शुरू कर दी है। इन सब के पीछे पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के प्रचार में उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी जुटी हुई हैं। प्रचार के दौरान ही राबिया सिद्धू ने पिता के लिए इमोशनल अपील की है। राबिया सिद्धू ने कहा कि जब तक उनके पिता चुनाव नहीं जीत जाते, तब तक वह शादी नहीं करेंगी। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। सिद्धू को बिक्रम सिंह मजीठिया से कड़ी चुनौती मिल रही है। बिक्रम सिंह मजीठिया को अकाली दल ने सिद्धू के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। सिद्धू लगातार मजीठिया पर आक्रमक रहते हैं। आपको बता दें कि सिद्धू ने कहा था कि मेरे पास बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं है। इसी पर राबिया भावुक हो गई और ऐसा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता हमेशा मुझे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और कुछ अच्छा करने के लिए कहते हैं। हालांकि इस दौरान राबिया ने चरणजीत सिंह चन्नी पर भी अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा। चन्नी को मुख्यमंत्री फेस घोषित किए जाने के बाद राबिया ने कहा कि हाईकमान का फैसला हाईकमान ही होता है। शायद हाईकमान की कोई मजबूरी रही होगी। लेकिन एक इमानदार आदमी को आप ज्यादा देर तक नहीं रोक सकते और बेईमान आदमी को आखिरकार रुकना ही पड़ता है। 

प्रमुख खबरें

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली