रूसी गोलाबारी में यूक्रेन के खेरसॉन शहर का ऐतिहासिक चर्च क्षतिग्रस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

रूसी गोलाबारी में बृहस्पतिवार को यूक्रेन के खेरसॉन शहर स्थित एक ऐतिहासिक चर्च क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें कभी 18वीं शताब्दी के उस मशहूर कमांडर के अंतिम अवशेष दफनाए गए थे जिसने आधुनिक यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर रूसी नियंत्रण स्थापित किया और क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया। यूक्रेन की आपात सेवा की ओर से कहा गया कि दूसरे दौर की गोलाबारी के दौरान उसके चार कर्मचारी घायल हो गये जो ‘सेंट कैथरीन्स कैथेड्रल’ में लगी आग बुझाने में शामिल थे। सामान्य अभियोजक (जनरल प्रोसेक्यूटर) कार्यालय ने कहा कि पहले दौर की गोलाबारी के दौरान चार अन्य लोग घायल हुए थे, जिसने एक ट्रॉलीबस को भी निशाना बनाया था। ओडेसा में पिछले सप्ताह मिसाइल हमले में एक लोकप्रिय ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल को हुई गंभीर क्षति के बाद यह गोलाबारी की गई।

कीव क्षेत्र के गवर्नर रुसलन क्रावचेंको ने कहा कि हमले में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि छह यूक्रेनी ड्रोन को कालुगा क्षेत्र में मार गिराया गया, जो मॉस्को से 150 किलोमीटर दक्षिण में है। करीब नौ महीने तक रूसी कब्जे में रहे खेरसॉन पर यूक्रेनी सेना ने पिछले साल नवंबर में दोबारा अपना कब्जा जमा लिया था और यह क्रेमलिन के लिए एक शर्मनाक पराजय थी। यूक्रेन के कब्जे के साथ खेरसॉन तुरंत दक्षिण में युद्ध का अग्रिम मोर्चा बन गया और इसे रूस की ओर से तोप और ड्रोन के जरिये किये जा रहे घातक हमले का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती