इतिहास ही नहीं खूबसूरती में भी अलग स्थान है जेनेवा का

By प्रीटी | Feb 06, 2017

स्विटजरलैंड को पृथ्वी का स्वर्ग भी कहा जाता है। विश्व में इस जैसे देश गिने−चुने ही हैं जो स्वास्थ्यप्रद जलवायु, प्रदूषणरहित परिवेश और व्यवस्थित शहरों से भरे हों। स्विटजरलैंड तीन तरफ से तीन देशों− फ्रांस, जर्मनी और इटली से घिरा हुआ है। स्विटजरलैंड में घूमने लायक कई जगहें हैं जिनमें जेनेवा, ल्यूसर्ने, ज्यूरिख आदि प्रमुख हैं लेकिन यदि आपको समय या पैसे को ध्यान में रखते हुए कोई एक शहर घूमना हो तो बेशक जेनेवा ही जाएं।

लगभग 75 साल पहले विषेशज्ञों द्वारा तैयार किया गया पैलेस द नेस्यो भवन संयुक्त राष्ट्र के यूरोप संभाग का मुख्यालय है। संसार भर में महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस 13 मंजिले भवन पर हर यूरोपीय देश की वास्तुकला की छाप है। सन् 1975 में बनाये गये अत्याधुनिक प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में अनेक दुर्लभ वस्तुओं के अलावा लगभग हर तरह के पशु−पक्षियों के मॉडल का संग्रह मौजूद है।

पुराने और नए जेनेवा शहर के बीच विभाजक रेखा माने जाने वाली झील और बगीचा नामक झील का अपना अलग सौंदर्य और आकर्षण है। इसका जल अत्यंत स्वच्छ रहने के कारण नीला मालूम पड़ता है। इस झील में नौका विहार किए बिना लौटने का अर्थ जेनेवा की अपनी यात्रा को अधूरी छोड़ने जैसा है।

प्रीटी

प्रमुख खबरें

CBSE का New Circular जारी: 2026 से Class 9 के Students के लिए 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य

VD Satheesan के CM बनने से कांग्रेस में दरार? वेणुगोपाल बोले- High Command के फैसले पर सब एकजुट

CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ

NEET Paper Leak: PM Modi की चुप्पी पर भड़के Rahul Gandhi, Education Minister को बर्खास्त करने की मांग की