बहुत पुराना है हिंदू धर्म का इतिहास, मिस्र में मिला 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर

By एकता | Dec 08, 2021

हिन्दू धर्म दुनिया का सबसे पुराना और तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। हिन्दू धर्म दुनिया में चारों तरफ फैला हुआ है। हाल ही में मिस्र की राजधानी काहिरा में 4500 साल पुराने सूर्य मंदिर की खोज की गई है। मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में मौजूद अबु गोराब शहर के रेगिस्तान में कुछ पुरातत्वविद खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान उन्हें प्राचीन सूर्य देव के मंदिर के अवशेष मिले। मिस्र के पुरातत्वविदों का मानना है कि यह पिछले दशकों की सबसे बड़ी खोज है।

मिस्र के पुरातत्व इलाके के उत्तर में खुदाई करने वाले विशेषज्ञों अबुसीर को इन मंदिरों के बारे में पता चला। ऐसा माना जा रहा है कि हाल ही में खोजा गया सूर्य मंदिर मिस्र के फैरोह और पुराने साम्राज्य काल के दौरान पांचवें राजवंश के छठे शासक न्यूसिरी इनी द्वारा बनाया गया था। न्यूसिरी इनी ने 25वीं शताब्दी ईसा पूर्व में लगभग 30 वर्षों तक शासन किया था। विशेषज्ञों ने अनुसार, टेलीग्राफ की रिपोर्टों से पता चलता है कि मंदिर की मूल संरचना "काफी प्रभावशाली" थी।

पोलैंड के वारसॉ में विज्ञान अकादमी में इजिप्टोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ मासिमिलियानो नुज़ोलो ने कहा कि हम जानते थे कि नुसेरे के पत्थर के मंदिर के नीचे कुछ है, लेकिन हम यह नहीं जानते थे कि यह इसी मंदिर का ही कोई भाग है या एक नया मंदिर है। मिस्र में हुई इस खोज को नई नेशनल ज्योग्राफिक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ "लॉस्ट ट्रेज़र्स ऑफ़ मिस्र" में दिखाया गया था।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा