हाईटेक पाइप्स की बिक्री वित्त वर्ष 2018-19 में 19 प्रतिशत बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

नयी दिल्ली। इस्पात के पाइप बनाने वाली हाईटेक पाइप्स की बिक्री मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2018-19 में 19 फीसदी बढ़कर 2,69,000 टन रही। इससे पिछले वित्त वर्ष 2017-8 में यह आंकड़ा 2,26,044 टन था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी बिक्री 45 प्रतिशत बढ़कर 80,000 टन रही।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय कुमार बंसल ने कहा, ‘‘कंपनी तिमाही दर तिमाही अपनी सफलता का सफर जारी रखे हुए है। वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री 45 फीसदी की दर से बढ़ी। इस अवधि में लोहे और इस्पात पर जस्ता की परत चढ़ाए गए गैलवेनाइज्ड पाइप और प्री-गैलवेनाइज्ड पाइप की बिक्री बढ़ी। 2018-19 में भी गैलवेनाइज्ड पाइप और प्री-गैलवेनाइज्ड पाइप की बिक्री उल्लेखनीय ढंग से बढ़ी थी।’’

इसे भी पढ़ें: एक्जिम बैंक ने घाना को दो परियोजनाओं के लिए 18 करोड़ डालर का कर्ज दिया

उन्होंने कहा,  अब स्टील की कीमत काफी स्थिर हो गई है। हमें ऐसा ही प्रदर्शन अगले वित्त वर्ष 2020 में भी जारी रहने की उम्मीद है।’’ कंपनी के साणंद (गुजरात), बेंगलुरु (कर्नाटक) में निर्माण संयंत्र है। देश भर में कंपनी के 300 से ज्यादा वितरक हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह