स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा: किश्तवाड़ से हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, आतंकवादी ठिकाने का भी भंडाफोड़

By रेनू तिवारी | Aug 14, 2021

जम्मू। देश की आजादी की 75वीं वर्षगाठ पूरा देश मना रहा है। 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर भारतीय तिरंगा फहराएगे और देश को संबोधित करेगें। 15 अगस्त के जश्न में भंग डालने के लिए आतंकी भी अपने मंसूबे अपना रहे हैं लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियों ने उनके हर इरादे पर पानी फेरने की ठान ली है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हैं तैयार : जनरल बिपिन रावत

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, डेक्चन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को डोडा जिले के टांटा जंगल में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान समूह (एसओजी) और अन्य सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने तहसील कहारा के टांटा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया और हथियारों का जखीरा जब्त किया। डोडा के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल कयूम ने बताया कि उनकी टीम ने टांटा जंगल में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार समेत गोला-बारूद बरामद किया। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश