Assam Flood पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान, कहा- हर संभव मदद देगी सरकार

By रितिका कमठान | Jun 25, 2023

नई दिल्ली। असम में इन दिनों भयंकर बाढ़ का कहर मचा हुआ है। बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर है। बाढ़ के पानी से लगभग 19 जिलों में पानी भर गया है। इन जिलों में रहने वाले लगभग 5 लाख लोग बुरी तरह से इस बाढ़ से प्रभावित हुए है। असम में आई बाढ़ को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी बातचीत की है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ट्वीट

गृह मंत्री अमित शाह ने असम में मदद का आश्वासन दिया है। इसके लिए हर संभव सहायता का आश्वासन गृहमंत्री की ओर से दिया गया है। असम में बाढ़ के पीड़ितों की मदद करने के लिए असम सरकार प्रतिबद्ध है। असम सरकार हाई अलर्ट पर है। इस बाढ़ से जो भी लोग प्रभावित हैं उन्हें जरुरी सहायता दी जा रही है। असम में आई बाढ़ को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत सरकार से राज्य को मिली हर संभव मदद के लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया करते है। एक अधिकारी ने कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही, नौ जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हालांकि जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की पहली लहर में अब तक तीन लोगों की जान गई है। एएसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से बक्सा, बारपेटा, दरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी और उदलगुरी जिलों में 4,07,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर