मध्‍य प्रदेश सरकार के अधिकृत प्रवक्ता बने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

By दिनेश शुक्ला | May 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को राज्य शासन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नए आदेशानुसार गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. मिश्रा को राज्य शासन का अधिकृत प्रवक्ता नामित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उक्ताशय का अधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन शहरों में बढ़ा कोरोना मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या

गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की चिंता और प्रयास लगातार किये जा रहे हैं, जिसमें बहुत सीमा तक सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप कोरोना के नये पॉजिटिव मामले आने की दर में कमी आने लगी है। 

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़