जूनियर महिला शिविर के लिये 66 खिलाड़ियों का एलान, हॉकी इंडिया ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2022

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने आगामी विश्व कप के लिये खिलाड़ियों के चयन को ध्यान में रखते हुए सोमवार से बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण में शुरू होने वाले जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिये 66 खिलाड़ियों को चुना है। खिलाड़ियों का चयन 2021 में हॉकी इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त घरेलू जूनियर प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। महासंघ ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि शिविर कोर संभावित खिलाड़ियों के चयन को ध्यान में रखकर लगाया जायेगा। शिविर की अहमियत बताते हुए भारतीय महिला टीम की मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन जूनियर विश्व कपको ध्यान में रखकर किया गया है जो अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका में खेला जायेगा जिसे देश में ओमीक्रोन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद स्थगित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Child Safety पर Meta का $17 Billion का बड़ा समझौता, YouTube और Snapchat के लिए बढ़ी बड़ी Tension

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

Apple Investors की बंपर कमाई: Tim Cook के कार्यकाल में 25 गुना उछला Share Price और Market Value

सवाई माधोपुर: एसीबी ने 70 हजार रुपये घूस लेते रेलवे पुलिस आरक्षी को दबोचा