Hockey India Awards: Player of the Year की रेस में Hardik और Savita, देखें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2026

भारत के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह, फॉरवर्ड सुखजीत सिंह और अभिषेक और डिफेंडर संजय इस साल हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं। महिला वर्ग में सलीमा टेटे, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी और सविता पूनिया को नामांकन मिला है। यहां शुक्रवार को होने वाले हॉकी इंडिया पुरस्कार समारोह में उदीयमान खिलाड़ी (अंडर 21) का जुगराज सिंह और असुंथा लाकड़ा पुरस्कार भी दिया जायेगा। अंतिम नामांकन में आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसके साथ ही हॉकी में अमूल्य योगदान के लिये जमन लाल शर्मा पुरस्कार और असाधारण उपलब्धि के लिये अध्यक्ष का पुरस्कार भी दिया जायेगा।

नामांकन : बलजीत सिंह वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : प्रिंसदीप सिंह, कृशन बहादुर पाठक, बिछू देवी खारीबम, सूरज करकेरा परगट सिंह वर्ष का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर : संजय, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और हरमनप्रीत सिंह अजित पाल सिंह वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, सुमित, राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा धनराज पिल्लै वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड : सुखजीत सिंह, अभिषेक, नवनीत कौर, शिलानंद लाकड़ा असुंथा लाकड़ा उदीयमान महिला अंडर 21 खिलाड़ी : साक्षी राणा, ज्योति सिंह, सुनेलिटा टोप्पो, कनिका सिवाच जुगराज सिंह उदीयमान पुरूष अंडर 21 खिलाड़ी : प्रिंसदीप सिंह, मनमीत सिंह, अनमोल इक्का, अर्शदीप सिंह बलबीर सिंह सीनियर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी : नवनीत कौर, सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी, सविता बलबीर सिंह सीनियर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी : हार्दिक सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक।

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना