हॉकी इंडिया ने नए कार्यकारी बोर्ड सदस्यों को किया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को मणिपुर हॉकी की उपाध्यक्ष फुरईलात्पमनि निर्मलता को भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा की जगह कार्यकारी बोर्ड का सदस्य बनाया है। हॉकी इंडिया की 61वीं कार्यकारी बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में निर्मलता के अलावा देवेन्द्र प्रताप तोमर को हॉकी इंडिया का नया एसोसिएट उपाध्यक्ष और हाकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक को एसोसिएट महासचिव नामित किया गया है।

निर्मलता राज्य स्तर की पूर्व खिलाड़ी है जिनका करियर लगभग 10 वर्षों का था। वह 2009 में हाकी मणिपुर के अस्तित्व में आने के बाद से इस खेल के प्रशासन से जुड़ी हुई है। वह मणिपुर सरकार के खेल विभाग में भी अपनी सेवाएं देती है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद नेकार्यकारी बोर्ड में तीनों अधिकारियों को शामिल किये जाने के पर कहा की मैं फुरईलात्पमनि निर्मलता, देवेन्द्र प्रताप तोमर और सुनील मलिक का हाकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड में स्वागत करता हूं।ये अत्यधिक सम्मानजनक और जिम्मेदार भूमिकाएं हैं जिसमें भारतीय हाकी के लिए सेवा और योगदान में उन्हें अपना समय देने के साथ मेहनत भी करना होगा।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश