हॉकी इंडिया ने अपना महत्वाकांक्षी कोचिंग शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को अपना महत्वाकांक्षी कोचिंग एजुकेशन पाथवे शुरू किया जिसके तहत जमीनी स्तर पर कोचों को खेल की आधुनिक जरूरतों के लिये तैयार किया जायेगा। इसके तहत उन लोगों को सर्टिफिकेट दिये जायेंगे जो पहले ही से कोच हैं या कोचिंग को कैरियर के रूप में अपनाना चाहते हैं। 

इससे जमीनी स्तर से लेकर उच्च स्तर तक कोच तैयार किये जायेंगे। हॉकी इंडिया लेवल ‘0’, लेवल ‘1 ’ और लेवल ‘2 ’ का कोचिंग कोर्स कर चुके कोच एफआईएच अकादमी लेवल वन का कोर्स कर सकेंगे जो इस साल जून में भुवनेश्वर में एफआईएच पुरूष हाकी सीरिज फाइनल्स के दौरान होगा। इसके लिये नामांकन की आखिरी तारीख 26 मार्च शाम पांच बजे तक है । हाकी इंडिया की प्रदेश सदस्य ईकाइयों के मार्फत ही नामांकन स्वीकार किये जायेंगे।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा