Hockey India League Auction: 7 साल बाद हॉकी लीग ऑक्शन की वापसी, हरमनप्रीत सिंह समेत 1000 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला

By Kusum | Oct 12, 2024

सात साल बाद भारत में हॉकी इंडिया लीग की वापसी हो रही है। इस लीग के साथ देश में हॉकी उत्थान की नई शुरुआत हो रही है। लीग में 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। पुरुष और महिला लीग के लिए 13 से 15 अक्टूबर तक दिल्ली में ऑक्शन होने वाला है। ऑक्शन में कई बड़े चेहरों पर नजर रहेगी जिनके लखपति बनने की उम्मीद है। 

 

ऑक्शन में शामिल खिलाड़ी

400+ घरेलू पुरुष खिलाड़ी

150+ विदेशी पुरुष खिलाड़ी

250+ घरेलू महिला खिलाड़ी

70 + विदेशी महिला खिलाड़ी

वहीं 1000 खिलाड़ियों को तीन ब्रेकेट में रखा गया है। 250+ खिलाड़ी 10 लाख रुपये के ब्रेकेट में है। इसके बाद 250+ खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये के ब्रेकेट में और 600 + खिलाड़ी दो लाख रुपये के ब्रेकेट में हैं। 

हर टी को अधिकतम 24 खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति है। इसमें से 16 भारतीय खिलाड़ियों का होना अनिवार्य है। 16 खिलाड़ियों में चार जूनियर खिलाड़ी होंगे। हर टीम में 8 विदेशी खिलाड़ी रखने की अनुमति होगी। 

ऑक्शन में दिन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी उसमें टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दिग्गज खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, उपकप्तान हार्दिक सिंह और मनदीप जैसे नाम शामिल हैं। किसी टीम ने खिलाड़ियों को ड्राफ्ट नहीं किया है ऐसे में इन खिलाड़ियों में टीमों को अपना कप्तान मिलेगा। ऐसे में इनके लिए पैसों की बरसात होना तया है। ये सभी दो बार को ओलंपिक मेडलिस्ट हैं ऐसे में उनकी कीमत करोड़ तक पहुंच सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6