हॉकी इंडिया ने पंडांडा कटप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को कोडावा हॉकी महोत्सव के सह संस्थापक और कूर्ग क्षेत्र की मशहूर हस्ती पंडांडा कटप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया। कटप्पा का उम्र संबंधी परेशानियों को गुरुवार को निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी उम्र 85 वर्ष थी। स्टेट बैंक आफ इंडिया से सेवानिवृत कटप्पा ने कोडावा हाकी महोत्सव की स्थापना में अहम भूमिका निभायी थी।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच PAK खिलाड़ियों ने ऑनलाइन ऐप के जरिये खेला क्रिकेट

यह कोडावा परिवारों के लिये विशेष हाकी टूर्नामेंट है जिसकी शुरुआत 1997 में हुई थी। हाकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा, ‘‘हम पंडांडा कटप्पा के सात मई 2020 को निधन होने पर वास्तव में दुखी हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं तथा उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हैं। कटप्पा का विशेषकर कोडावा क्षेत्र में हाकी में योगदान वर्षों तक याद किया जाएगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

VD Savarkar को भारत रत्न की मांग पर भड़के Owaisi, कहा- तो फिर Godse की बारी है

Speaker Om Birla पर Congress का चिट्ठी बम, कहा- PM Modi को बचाने के लिए हमें बदनाम किया

Maruti Suzuki का नया Record! Railway से भेजीं 5.85 लाख गाड़ियां, 18% की जबरदस्त ग्रोथ

Dhurandhar: The Revenge release की रिलीज से पहले शांति की तलाश में Ranveer Singh अबू धाबी को बताया अपना सुकून का ठिकाना