हॉकी से खेल रत्न के लिए श्रीजेश और दीपिका के नाम की सिफारिश की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश और महिला टीम की पूर्व सदस्य दीपिका के नाम प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिये भेजे हैं जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह समेत तीन नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे गए हैं। तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय टीम के सदस्य हरमनप्रीत , वंदना कटारिया और नवजोत कौर के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे गए हैं।कोच बी जे करियप्पा और सी आर कुमार के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये दिये गए हैं। हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आजीवन योगदान के लिये ध्यानचंद पुरस्कार के लिये पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और एम सी संग्गाइ इबेमाल के नाम की सिफारिश की गई है। खेलरत्न पुरस्कार के लिये एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2020 के प्रदर्शन को पैमाना रखा गया है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत