तोक्यो ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम को लगा झटका, कोच ने दिया त्यागपत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

पर्थ।ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच पॉल गौडोइन ने एक स्वतंत्र समीक्षा में मौजूदा कार्यक्रम में ‘कामकाजी संस्कृति का अभाव’ पाये जाने के बाद तोक्यो ओलंपिक से महज चार महीने पहले अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सहायक कोच केटी एलेन को अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और हॉकी आस्ट्रेलिया तोक्यो ओलंपिक से पहले मुख्य कोच ढूंढने की योजना बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट में कोरोना का कहर, पुरुष 2022 टी-20 विश्व कप के तीन क्वालीफायर हुए स्थगित

गौडोइन 1996 अटलांटा और 2000 सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली आस्ट्रेलियाई पुरूष टीम का हिस्सा थे। उन्होंने बुधवार को हॉकी आस्ट्रेलिया की समीक्षा का नतीजा मिलने के बाद अपना इस्तीफा देने की घोषणा की। इस समीक्षा को सार्वजनिक नहीं किया जायेगा। पिछले साल महिला टीम के अंदर धमकाने और शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाने जैसे व्यवहार तथा समलैंगिकों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होने के आरोप लगे थे। हाई परफोरमेंस मैनेजर टोनी कम्पस्टन ने जनवरी में इस्तीफा दे दिया था। सहायक कोच स्टेफ एंड्रयूज और चयनकर्ता शैरोन बुकानन ने भी त्यागपत्र दे दिया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत