Holi 2025 Skincare Remedies: होली के त्योहार पर मस्ती के साथ ही चेहरे पर लगे रंग को इन घरेलू उपाय से हटाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 08, 2025

होली खेलना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अलग-अलग रंगों से होली खेलते है। लेकिन जब चेहरे से इन रंगों की हटाने की बारी आती है तो समझ नहीं आता कैसे हटाएं जिससे कलर आसानी से निकल जाएं।  अगर आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई करेंगी तो रंग आसानी से हट जाएगा।

नींबू से साफ करें चेहरे का रंग


अगर आपके चेहरे पर पक्का रंग लग गया है तो इसे हटाने के लिए आप नींबू और सरसों के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे का रंग निकल जाएगा। साथ ही चेहरा पहले की तरह दिखने लगेगा।


ऐसे करें इस्तेमाल


- सबसे पहले नींबू के छिलके को आधा कप पानी में उबाल लें।


- अब इस पानी को ठंडा होने दें।


- फिर इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। अगर आप चाहे तों इसमें टी ट्री ऑयल का यूज कर सकते हैं।


- इसके बाद एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं और चेहरे को हल्के हाथ से रब करें।


- करीब 20 मिनट करने के बाद इसे साफ पानी से चेहरा को धो लें।


- इससे आपके चेहरे का सारा रंग निकल जाएगा। त्वचा में भी निखार आएगा।


बेसन और सरसों का तेल


चेहरे पर पक्का रंग लग जाए तो इसके लिए आप बेसन और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरा पर लगे सारे दाग भी हट जाएंगे।


ऐसे करें इस्तेमाल


- इसके लिए पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।


- अब इसमें 2 चम्मच ही सरसों का तेल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें।


- पैक तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और ड्राई होने दें।


- जब ये सूख जाएं तो हल्के हाथों से इसे रब करें और चेहरे को साफ करें करने की कोशिश करें।


- इसको फिर साफ पानी से चेहरे का साफ कर लें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI की रेस में भारत! Sarvam AI ने OCR में Google-ChatGPT को पछाड़कर मचाया तहलका

Epstein Files: कैलिफोर्निया डिनर पार्टी की तस्वीर में Musk और Zuckerberg, नए खुलासे

T20 World Cup: UAE के 173 रन भी पड़े कम, New Zealand ने Record साझेदारी से जीता मैच

गड्ढों वाली व्यवस्था और खतरे में पड़ता जीवन